झारखंड सरकार के पावरफुल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में चरम पर है भ्रष्टाचार- युवा नेता संदीप सरकार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के छतरपुर युवा एकता मंच पलामू जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी छतरपुर पाटन युवा नेता संदीप सरकार ने बुधवार को एक प्रेस ब्यान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार के सबसे पावरफुल मंत्री की विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। हाल ही में लगभग तीन महीना पहले छतरपुर नगर पंचायत की सौंदर्यीकरण एवं रोशनी व्यवस्था बेहतर हेतु लगभग 3 करोड़ 70 लाख की लागत से कुल 620 तिरंगा स्ट्रीट लाइटे लगाने के लिए माननीय वित्त मंत्री के द्वारा उद्घाटन की गई थी। जिसमें नगर पंचायत छतरपुर में आधा अधूरा लाइटें लगाकर खानापूर्ति कर पर्याप्त भ्रष्टाचार किया गया है, घटिया क्वालिटी के लाइट लगाई जाने के कारण लाइटें लगते ही धूं-धूं करके जलना शुरू कर दिया। स्ट्रीट लाइट के पाइप में करंट आती रहती है जिससे कि कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावनाएं है। अधिकांश लाइटें खराब हो गई है बची हुई लाइट रात्रि में फ्लिचवेट करके बुत जाती है जिससे शहर में रोशनी का व्यवस्था सिर्फ कागज पर ही बेहतर रह गई है। उक्त सारी सूचना एवं गुणवत्ता अपूर्ण तरीके से लाइटें लगाई जाने पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी छतरपुर को ग्रामीणों के द्वारा बार-बार मौखिक व लिखित से अवगत कराया गया। परंतु अब तक इस पर कोई सुधार नहीं हुई है जिससे यह जाहिर होता हैं कि भ्रष्टाचार मंत्री महोदय के इशारे पर हो रही है। मैं एक बार पुनः झारखंड सरकार के वित्त मंत्री और उपायुक्त पलामू से मांग करता हूं कि इस योजना में जांच कर पदाधिकारी एवं संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होगी तो छत्तरपुर की जनता चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts