पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने MMCH का किया औचक निरीक्षण, कई खामियां उजागर।
पलामू न्यूज Live//पलामू सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एण्ड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेंटल हेल्थ ओपीडी, टीबी विभाग और अन्य इकाइयों में कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण में एक्स-रे विभाग में आवश्यकता से अधिक कर्मी मौजूद पाए गए।
जबकि दिनभर में केवल 52 एक्स-रे किए गए थे मेडॉल जांच घर बंद मिला, जबकि डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच जारी थी। मेंटल हेल्थ यूनिट में कर्मियों को आपसी समन्वय और नियमित उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
टीबी इनडोर वार्ड में एक मरीज भर्ती पाया गया और ड्यूटी पर परिचारिका उपस्थित थी। वहीं MCC बिल्डिंग की बायोमैट्रिक मशीन खराब मिली, जिसे शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन ने सभी विभागों में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर देते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की बात कही।

