हैदर नगर हाई स्कूल के समीप दिनदहाड़े चला गोली, युवक गंभीर रूप से घायल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के हैदरनगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू(22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदरनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायल युवक का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है गोलीकांड के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें