जुरू गांव में दीपावली कि शाम नाबालिग लड़की ने किया आत्म हत्या, पुलिस जांच में जुटी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जुरू में एक नाबालिग लड़की ने सोमवार की शाम आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने लेस्लीगंज थाना को दिया सूचना पाकर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने मंगलवार की शाम को शव को अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से जुरु गांव में एक लड़की की आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अंत्य परिक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है प्रथम दृष्या घरेलू विवाद बताया जा रहा है। वहीं लड़की के मां ने बताई की सोमवार को दिपावली का त्योहार था बेटी गीता दिनभर पुजा करने के लिए उपवास रखी थी। कुछ सामान लाने हेतु मुझे वो मार्केट भेजी थी जब घर वापस लौटा तो देखा कि बेटी फंदे पर लटकी थी। इसकी जानकारी आस-पड़ोस के लोगों को दिया सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी गीता इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थी। वहीं मौके पर मौजूद लोगों में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही थी किसी ने घरेलू विवाद तो किसी ने प्रेम प्रसंग में आत्म हत्या करने की बातें कर रहे थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें