पलामू में युवक को अपराधियों ने गर्दन में गोली मारकर की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के मेदिनीनगर निगम अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के नई मुहल्ला शाहपुर में एक युवक को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना रविवार कि सुबह करीब 7:30 बजे की है घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। चैनपुर पुलिस के अनुसार रविवार कि सुबह अज्ञात अपराधियों ने नई मुहल्ला निवासी इबरार हजाम के 30 वर्षीय हसन अली नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। चैनपुर पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परिक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भेज दिया है। बता दें कि पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर निवासी हसन अली की गर्दन में तीन गोलियां लगीं थीं जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह 2020 में हत्या के एक मामले में जेल भी गया था लेकिन रिहा होने के बाद शहर से बाहर चला गया और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। हसन अली का भाई एक सरकारी अधिकारी के यहां ड्राइवर है स्थानीय लोगों के मुताबिक हसन अली वॉल पुट्टी के साथ कई अन्य काम भी करता था। रविवार की सुबह वह सड़क पर खड़ा था तभी अज्ञात अपराधी आए और उसे उठा ले गए। शाहपुर मचान पर अपराधियों ने उसे चाकू मारा और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस और परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत फैली हुई है पुलिस बहुत जल्द अपराधियों को पकड़ने कि बातें की है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें