सोनेसरई दुर्गा पूजा सप्तमी का खोला गया पट, मुखिया अरविंद शुक्ला फिता काटकर किए उद्घाटन, अपने स्तर से दुर्गा मंडप बनाने का किया घोषणा।

पलामू न्यूज Live//नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने सोमवार को पंचायत क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पचमो, झरकटीया, बैरिया, सोनेसरई एवं हरतुआ के पूजा पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं भाईचारे की मंगलकामना किए। वहीं मुखिया श्री शुक्ला ने कहा कि नवरात्रि का पर्व सामाजिक सौहार्द और आस्था का प्रतीक है। ऐसे अवसर पर माता रानी के दरबार में पहुंचकर पूरे पंचायत और प्रखंड वासियों की खुशहाली, निरोग जीवन और अच्छी फसल की कामना करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने पूजा समितियों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर जिस उत्साह और परंपरा के साथ लोग दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहे हैं वह काबिले-तारीफ है। मुखिया अरविंद शुक्ला ने सभी पूजा पंडालों में जाकर अपने स्तर सहयोग राशि पूजा कमेटी को दिए। वहीं हरतुआ पंचायत के दिव्य दृष्टि युवा क्लब दुर्गा पूजा कमेटी सोनेसरई में सप्तमी का पट सोमवार को खोला गया जहां मुखिया ने रेड रिबन काट कर उद्घाटन किया और अपने स्तर से दुर्गा मंडप बनाने के लिए घोषणा किए। सोनेसरई दुर्गा पूजा कमेटी ने मुखिया अरविंद शुक्ला एवं रिटायर आर्मी क्लर्क धीरेन्द्र कुमार मिश्रा को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं दुर्गा पुजा कमेटी के सचिव एवं पुजारी अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि सोनेसरई दिव्य दृष्टि युवा क्लब दुर्गा पूजा कमेटी का शुरुआत 2009 में हुआ था तब से लेकर आज तक हर वर्ष मूर्ति बनाने में जो राशि खर्च होती है वह अकेले रिटायर आर्मी क्लर्क धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने कमेटी को सहयोग राशि देते हैं। बता दे कि सोमवार की सुबह सप्तमी को लेकर सोनेसरई दिव्य दृष्टि युवा क्लब दुर्गा पूजा कमेटी के कलश धारियों ने कुंद्रहीया नदी से कलश में जल भरकर पूजा पंडाल आए और विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गे का सप्तमी का पट खोला गया और मां के दर्शन किया गया। जिसमें गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे वही शाम को प्रसाद के रूप में खीर का भंडारा चलाया गया। मौके पर मुखिया जी के साथ में सुशील तिवारी, महेंद्र शुक्ला, पिताम्बर सिंह, प्यारी यादव, अवधेश सिंह, दिलीप यादव, अवधेश राम, दयानंद गिरी, अजय राम, सुशील यादव, अनुज कुमार, सुमंत गिरी, रामलगन कुमार, 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, कौशलेश गिरी, रविंद्र गिरी, संजय गिरी, प्रमोद चंद्रवंशी, देवेन्द्र कुमार सिंह, संजय चंद्रवंशी, कमेश राम, आलोक कुमार, अनिल सिंह के अलावा दर्जनों ग्रामींण मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts