दुर्गा पूजा इस बार अलग हिसाब से मनाई जा रही है, पुलिस प्रशासन की नजर असमाजिक तत्वों के उपर – दीपक गिरी।

पलामू न्यूज Live //पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज, ढे़ला, गोपालगंज, कुंदरी, जैप -8 लेस्लीगंज, पीपरा, धनगांव, झकरकटी, दारूडीह, मुंदरीया, सोनेसरई, बसौरा, बैरिया, रामानंद डबरा, हरतुआ, ओरिया, पचमो, जुरू, ईटहे जैसे विभिन्न गांवों के पुजा पंडालों में शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन सोमवार को कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत की गई। जहां बाजे-गाजे के साथ पूजा कमेटी के लोगों ने नदी झील एवं अन्य जलाशयों से कलश में जल भरकर पूजा पंडाल में धूम-धाम से नाचते गाते आकर कलश स्थापना किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अलग-अलग जगहों पर थाना प्रभारी एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पूजा पंडालों में शामिल हुए और अपने ओर से पूजा कमेटी को सहयोग किया। वही पूजा कमेटी के लोगों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरतुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी भी पंचायत के विभिन्न पुजा पंडालों में मुख्य अतिथि के रूप में सामिल हुए और माता रानी से पंचायत वासियों कि खुशहाली की कामना किए। प्रखण्ड नीलाम्बर-पीताम्बरपुर के ग्राम झरकटिया, रामानंद डबरा, पचमो मे नवरात्र पर्व के पहला दिन कलश स्थापना के मुख्य अथिति युवा समाज सेवी दीपक गिरी जी ने फिता काट कर शुभारंभ किए। वहीं उन्होंने कहा कि यह नवरात्र का त्योहार साल में दो बार आता है लेकिन शारदीय नवरात्र का महत्व ही कुछ और है। इसे सभी समुदाय के लोगों द्वारा मिलजुल कर शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर नौ दिनों तक विधिवत पूजा की जाती है और दसवें दिन यानी विजयी दशमी के दिन किसी नदी जलाशयों में मां दुर्गे की मूर्ति को नाचते-गाते विसर्जन कर दिया जाता है। वहीं कलश स्थापना से दसवे दिन तक कहीं रामलीला तो कहीं भक्ति प्रोग्राम या कहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से रात में रामायण, महाभारत, शिव पुराण, जय मां गंगे, कृष्ण लीला जय मां वैष्णो देवी जैसे धार्मिक विडियो से लोगों को रात भर मनोरंजन कराई जाती है। वहीं समाजसेवी दीपक गिरी ने कहा कि इस बार की दुर्गा पूजा अलग हिसाब से मनाई जा रही है प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर 100% रहेगी वहीं डीजे साउंड को सही समय सीमा व लिमिट लेवल में ही बजाना है। मूर्ति विसर्जन के समय या पंडालों में अश्लील गाने बिल्कुल नहीं बजाने हैं किसी भी दुर्गा पंडाल में किसी प्रकार की नशा कर प्रवेश नहीं करना है नहीं तो पकड़े जाने के बाद उनके ऊपर सख्त से सख्त जिला प्रशासन के द्वारा कदम उठाई जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी। किसी भी कार्य को असफल बनाने में नशा का ही मुख्य भूमिका होती है और वह नशा नौजवान लोगों के द्वारा किया जाता है तब वैसा होता है इसलिए क्षेत्र के नौजवानों से निवेदन है कि इस पूजा में नशा कर बाधा ना डालें। इस मौके पर समाज सेवी संजय भारती, वार्ड सदस्य अमित यादव, समाज सेवी दिलीप यादव, दिलीप राम, गुप्तेश्वर गिरी, भानु प्रताप गिरी, श्यामराज गिरी, श्रीकान्त भारती, सचिन गिरी, कंचन गिरी, सम्पति गिरी, बिकाश गिरी, जयराम गिरी, लाला मांझी, प्रमोद पासवान सहित अन्य प्रखंड के अलग-अलग पूजा पंडालों में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें