रामजतन राम कि धर्म पत्नी रूणा देवी के अंतिम संस्कार में उमड़ा लोगों का भीड़, सभी कि आंखें थीं नम।
पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरतुआ के मुखिया प्रत्याशी रामजतन राम जी की 48 वर्षीय धर्म पत्नी रूणा देवी का रविवार को आकस्मिक निधन हो गई। जिससे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई किसी को विश्वास ही नहीं हो रही थी कि रूणा देवी की निधन हुई है।
बता दे की रविवार की सुबह रूणा देवी अपने खेत में बराई वगैरह तोड़ रही थी 9 से 10 बजे के करीब उन्होंने खेत से घर जाकर स्नान कर भोजन किया। उसके पश्चात उनके पेट में मीठा-मीठा दर्द स्टार्ट हुआ वह दर्द धीरे-धीरे सीने में जलन का आकार ले लिया परिजनों के सहयोग से उन्हें लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे रेफर कर दिया वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तब उन्होंने कुछ प्राइवेट हॉस्पिटलों में भी दिखाया।
लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया तब परिजनों ने शव को लेकर अपने घर हरतुआ गांव आए जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है श्री रामजतन राम ने अपनी पत्नी को खोने का दुःख कैसे सहेंगे यह उन्होंने अपने मुंह से बार-बार बोल रहे हैं।
छोटे पुत्र मां के बगैर रहने को तैयार ही नहीं है उन्होंने बार-बार कह रहा है की मां तुम्हारे बगैर हम कैसे रहेंगे हमसे क्या कसूर हुई कि तू मुझे छोड़ कर चली गई। वहीं बड़े पुत्र आशीष का कहना है की मां तुम्हारे बिन कैसे रहेंगे अब कौन हमें बेटा कहेगा।
रूणा देवी अपने पीछे दो पुत्री और दो पुत्र छोड़ कर गई हैं जिनमें एक पुत्र और दो पुत्री का विवाह कर दिया गया है छोटे बेटे का शादी अभी नहीं हुई थी दोनों बेटियों ने मां को खोने पर चित्कार मार कर रो रही थी। रोते हुए उनके मुंह से एक ही शब्द निकल रही थी मां अब किसको मां कहेंगे कौन कहेगा कि घर पर बेटी आई है।
ग्रामीणों का माने तो वह मृदु भाषी व्यक्ति थी सभी से मिलजुल कर रहा करती थी किसी के दुःख तकलीफ होने पर बिना बुलाए चली जाती थी। एका-एक उनको इस दुनिया से जाने का दुःख पूरे पंचायत वासियों को खल रहा है हर किसी की आंखें उनके हसमुख चेहरे को याद कर गंगा की तरह आंसू बहा रहे है।
वहीं सोमवार की सुबह रूणा देवी के शव को अमानत नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया जिसमें लेस्लीगंज पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी, हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य पति दीपक गिरी, पूर्व मुखिया पति सह समाजसेवी मुस्तकीम मियां, 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, राजमुनी व्यास, भीम आर्मी राम कुमार रवि (रामू), पंकज कुमार, रविशंकर कुमार, संजय गिरी, विनय राम, सरयू राम, नागेश्वर राम, सुरेन्द्र पासवान, मोहर बैठा, अनुज कुमार, उपेन्द्र कुमार, गोविंद कुमार, अवधेश राम, सुशील तिवारी, मिथलेश मिश्रा, जोखन राम, आर्यन कुमार, हादिश मियां, तुलसी राम, रामस्वरूप राम, नन्दू भुईयां, सहित पंचायत से लेकर जिला तक के कई गन्यमान लोग शामिल हुए।

