नावाडीह तेनार करम पुजा में शामिल हुए पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम समिति के लोगों ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के नीलांबर पीतांबरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम ने प्रकृति पर्व करम पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर अपने क्षेत्र के डबरा पंचायत के नवाडीह तेनार के उरांव टोला में शामिल हुए। जहां आदि कुडू़ख सरना समाज के प्रधान एवं लोगों के द्वारा पूर्वी जिला परिषद सदस्य बिजय राम को अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जिला परिषद बिजय राम ने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज का करम पुजा महान पर्व है जिसे हम लोग प्रकृति की पूजा भी करते हैं। हम सभी कि बहनें भाई की रक्षा के लिए भी यह त्योहार मनाते हैं इस करम पूजा हमारे पूर्वजों के द्वारा सदियों से मनाते आ रहे हैं। यह पूजा हम मानव के आपसी मेल जोल और भाईचारगी का प्रतीक है इस अवसर पर सदस्य ने सभी के साथ मांदर बजाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया और लोगों के साथ झुमे। इस कार्यक्रम के मौके पर अध्यक्ष महेंद्र उरांव, सचिव सुरेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष अमरेश उरांव, पाहन नरेश उरांव, गौतम सिंह, संतोष यादव, आशीष ठाकुर, उर्मिला उरांव, बनवारी उरांव सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें