पलामू के डॉन डब्लू सिंह पलामू एसपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण।

पलामू न्यूज Live//झारखण्ड सरकार के अपराध पर जीरो टोलरेंस एवं महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड रांची के निर्देशानुसार पलामू जिला पुलिस द्वारा संगठित अपराध कर्मियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं दबिश के फलस्वरूप पलामू पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पलामू जिला के कुख्यात अपराधकर्मी एवं संगठित गिरोह के सरगना गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह पिता स्वर्गीय रविन्द्र सिंह ग्राम फुलांग थाना लेस्लीगंज जिला पलामू का निवासी है। जो वर्तमान में कचरवा डेम के समीप शहर थाना जिला पलामू में घर बना कर निवास करते है। उन्होंने पुलिस कि लागातार छापेमारी से तंग आकर दिनांक 17 अगस्त 2025 दिन रविवार कि रात्रि करीब 10:30 बजे पुलिस अधीक्षक पलामू के समक्ष शहर थाना पलामू परिसर में पलामू पुलिस के कार्यशैली को देखते हुए उनमें विश्वास कर आत्मसमर्पण किया। उल्लेखनीय है कि ये अपराध की दुनिया में बीस वर्ष पहले यानी 2005 से रंगदारी एवं हत्या जैसे जघन्य कांडों में संलिप्त रहे हैं। इनके विरूद्ध पलामू, लातेहार एवं रांची जिला अन्तर्गत झारखंड में कुल-37 कांड दर्ज है। वर्ष 2014 में लातेहार जिला से जेल गया और वर्ष 2018 में जेल से बाहर आने के बाद भी कई कांडों में संलिप्त रहा। वहीं 3 जून 2020 को कुख्यात गैंगस्टर कुणाल सिंह कि टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अघोर आश्रम के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप भी डब्लू सिंह के उपर लगाया गया था उसके बाद से फरार चल रहा था। वर्तमान में शहर थाना के हत्या एवं रंगदारी जैसे 04 कांडों में वांछित है सात सालों से डब्लू सिंह फरार चल रहा था जो रविवार कि रात्रि साढ़े दस बजे पलामू एसपी के समीप शहर थाना में आत्मसमर्पण किया। वहीं एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि झारखंड में पहली बार किसी कुख्यात गैंग के अपराधकर्मी पुलिस के समकक्ष मुख्यधारा में लौटने हेतु आत्म समर्पण किया है। एसपी ने कहा कि डब्लू सिंह को आत्मसमर्पण कराने में शहर थाना मेदिनीनगर के पुर्व प्रभारी देवव्रत पोद्दार जी का मुख्य भूमिका है। उन्हीं के अथक प्रयास से गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुलिस कप्तान के समकक्ष अपराधिक हथियार डाल कर आत्मसमर्पण किया इसलिए श्री पोद्दार धन्यवाद के पात्र हैं। सोमवार को 11:30 बजे एसपी कार्यालय में कुख्यात अपराधकर्मी डब्लू सिंह को पलामू पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने सार्वजनिक किया। जहां मिडिया से मुखातिब होते हि डब्लू सिंह ने कहा कि हमसे जो अपराध हुआ है उसके लिए अफसोस और शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। आज के बाद से मैं कसम खाकर कहता हूं कि एक अच्छे इंसान कि तरह जीवन व्यतीत करूंगा और निवेदन करना चाहता हूं अन्य अपराध कि दुनिया से जुड़े हुए लोगों से मुख्य-धारा में लौट जाएं। उन्होंने कहा कि मैंने न्यायालय के समक्ष भी जाउंगा हमसे जो भी अपराध हुई है उसकी जो सजा मिलेगी स्वीकार करूंगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें