जैतुखांड़ के विवेक को JPSC पास करने पर डिप्टी कलेक्टर हेतू चयन किया गया, पांकी विधायक ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर- पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत जुरू पंचायत के ग्राम जैतुखाड़ निवासी श्री विवेक कुमार जी JPSC परीक्षा में सफल होकर डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित हुए। इस खुशी पर उनके गांव जैतुखाड़ में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि पांकी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता शामिल हुए और उन्हें सम्मानित किए। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वहीं पांकी विधायक ने श्री विवेक कुमार को माला, शॉल व बुके प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं कार्यक्रम की संबोधन में पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि आज इस स्वागत सह सामान समारोह में शामिल होकर मन गद्गद हो गया। हमारे पांकी विधान सभा का नाम रोशन जैतुखाड़ निवासी विवेक कुमार ने डिप्टी कलेक्टर बनकर किया है। आने वाले समय में इन्होंने और ऊंचे पदों पर जाए जिससे इनकी गांव घर और विधानसभा का नाम रोशन हो। साथी उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनों संगठित रहो संघर्ष करो तो उनके कथन को इन्होंने सच कर दिखाया है। विवेक कुमार शिक्षित बनें तब जाकर आज डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन किये गये हैं इसलिए शिक्षित बनिए सफलता आपको बाट जोह रही है। मंच संचालन अरविंद पासवान एवं श्री सुनील पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर नीलांबर पीताम्बरपुर अंचल अधिकारी सुनिल कुमार सिंह, प्रो. बच्चन ठाकुर, डीएसपी सुदर्शन कुमार आस्तीक, प्रो. राधारमण किशोर, विधायक प्रतिनिधि सुनिल कुशवाहा, प्रमुख सुनील पासवान, पासवान समाज के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जुरू पंचायत के मुखिया तारा देवी, मुखिया पति कृष्णा पासवान, उप मुखिया सुजीत पासवान, कमेश यादव, अजय पासवान, महेंद्र कुशवाहा, अनुज जायसवाल, भोला पासवान सहित अन्य कई गणमान्य लोगों के साथ सैकड़ों ग्रामींण शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts