पथरही में मनाई गई पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रमादित्य दुबे की पुण्यतिथि।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड के ग्राम पथरही में रविवार को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रमादित्य दुबे की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा सम्मान और भावुकता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों उन्हें चाहने वाले लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर स्व. दुबे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम स्वर्गीय विक्रमादित्य दुबे के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलन से हुई। वहीं इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने स्व. दुबे के व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के लिए समर्पित नेता थे। उन्होंने पार्टी संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी उनका असमय निधन होना पार्टी में कमी खलती है। इस कार्यक्रम के मौके पर पूर्व मुखिया मनोरंजन कुमार दुबे, कोट खास पंचायत के पूर्व मुखिया संतोष मिश्रा, समेत अन्य कई समाजसेवियों और स्थानीय नेताओं ने अपने विचार रखे और स्व. दुबे के सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उन्हें सच्चा जनप्रतिनिधि और समाजहित में सोचने वाला नेतृत्वकर्ता बताया। श्रद्धांजलि सभा में उनके परिजनों की ओर से सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर कृष्ण कांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजीव रंजन शुक्ला, जयराम तिवारी, अनुज जायसवाल, अभिमन्यु तिवारी, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र मिश्रा, छोटेलाल सोनी, नीलकंठ गिरी, दिनेश तिवारी, शिवशंकर राम, श्याम बिहारी दुबे, पंचम गिरी, ब्रजेश दुबे, संतोष दुबे, विनय तिवारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें