देशी कट्टे के साथ लेस्लीगंज पुलिस दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता को रविवार कि दोपहर करीब दो बजे एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई। जिसमें कहा गया कि सुनील कुमार उम्र 22 वर्ष पिता फोटो साव, ग्राम भकासी, थाना लेस्लीगंज जिला पलामू अपने पास दो अवैध हथियार रख कर गाँव में घुमते हुए देखा गया है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस बात की सूचना तत्काल दूरभाष के माध्यम से वरीय पदाधिकारीयों को दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के निर्देशानुसार तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू छापामारी दल में शामिल पु०अ०नि० विक्रम शील, ह० राजेश कुमार गोप, आरक्षी- 114 धीरेन्द्र कुमार, आरक्षी-711 कुलदीप कुमार राम, आरक्षी 1260 श्रीनाथ खाखा, गृह रक्षक चालक आरक्षी 11815 रेहान अहमद सभी थाना लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड सरकारी वाहन सं०- JH03Q 2706 से प्रस्थान किये। जैसे ही पुलिस बल सुनिल कुमार ग्राम भकासी के घर पहुँची एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस के द्वारा नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार उम्र 22 वर्ष पिता फोटो साव, ग्राम भकासी, थाना लेस्लीगंज जिला- पलामू बताया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में पकड़ाये व्यक्ति के पास कमर से देशी कट्टा, 8mm का जिन्दा कारतुस लोड एवं पैकेट से वन प्लस का स्मार्ट फोन जप्त किया गया। सुनील कुमार की निशान देही पर उसके दोस्त करण कुमार उम्र-22 वर्ष पिता जामुन राम ग्राम चनैगिर, थाना-लेस्लीगंज, जिला- पलामू के पास उसके घर के बक्से में रखा हुआ एक देशी कट्टा जिसमें 8mm का जिन्दा गोली लोड था वो बरामद किया गया। उक्त दोनों अभियुक्त सुनील कुमार एवं करण कुमार को दिनांक 2 जून 2025 लेस्लीगंज थाना संख्या 67/2025 धारा-25(1-B)a/26 आर्म्स एक्ट को विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें