युवा समाजसेवी संजय वर्मन ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर किया असहाय लोगों कि मदद।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य असहाय लोगों को भोजन कराना और समाज में समानता की स्थापना के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी संजय बर्मन के नेतृत्व में हुआ। वहीं मौके पर हम पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी और छतरपुर 78 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार, प्रमोद चंद्रवंशी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा डॉ. मनोहर लोहिया ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए जो सपना देखा था वह आज भी अधूरा है लेकिन हम सभी मिलकर इस कारवां को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। वहीं 78 छतरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील किया कि वे ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में सहयोग करें। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्होंने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को आगे बढ़ाने की मांग की। वहीं युवा समाजसेवी संजय बर्मन ने भी अपने विचार साझा किए और समाज में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। यह आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा बल्कि इससे लोगों में जागरूकता और एकजुटता का संदेश भी गया, जो डॉ. लोहिया के विचारों को जीवित रखने का एक प्रयास है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें