पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन का हुआ उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में वुमेंस इंटरनेशनल डे के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पलामू एसपी कार्यालय में शनिवार को ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की शुरुआत की गई। इस सराहनीय पहल की अगुवाई पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की, जिससे अब कार्यालय आने वाली महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। जिसका उद्घाटन एसपी समेत शहर, छतरपुर और हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी द्वारा किया गया। इस मौके पर पलामू एसपी ने कहा कि हमारे पास शिकायतें लेकर आने वालों में कई महिलाएं भी होती हैं। जिनके हाथों या गोद में छोटे बच्चे होते हैं। उनके लिए यह एक मजबूरी होती है कि वे अपने बच्चों को लेकर पुलिस कार्यालय आएं इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस पहल को अच्छा रिस्पांस मिलता है तो जल्द ही जिले के सभी थानों में भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे महिलाओं को और अधिक सहूलियत मिल सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें