लेस्लीगंज जैप-8 के हवलदार छोटन राम का हार्ट अटैक से मौत।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के लेस्लीगंज JAP-8 के हवलदार छोटन राम जो नौडीहा थाना अंतर्गत सरईडीह पिकेट में प्रतिनियुक्ति थे। वो दिनांक 13 फरवरी 2025 को रात्रि 1 बजे अचानक पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक का दौरा आया। इसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को सूचना दी गई सूचना मिलने के तुरंत बाद उनके परिजन सदर अस्पताल मेदिनीनगर पहुंचे। जहां परिजनों कि देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया उसके बाद पुलिस केंद्र पलामू। पुलिस मेंस एसोसिएशन पलामू एवं JAP-8 लेस्लीगंज के मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी के द्वारा पुलिस केन्द्र पलामू में सलामी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सलामी के पश्चात मृत हवलदार के शव को उनके पैतृक गांव डाला चोपन उत्तर प्रदेश के लिए सरकारी वाहन के द्वारा पूरे सम्मान के साथ भेजा गया।

मौके पर पुलिस निरीक्षक/सार्जेंट मेजर सुरेश राम, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा। कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, सचिव लालू उरांव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, अंकेक्षक सुनील कुमार, एमटी सार्जेंट विमल कुमार चंद्रवंशी, मौके पर जीपी सर्जेंट मेरी खलखो, नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर नागेंद्र चौधरी, JAP-8 लेस्लीगंज के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, अंकेक्षक सिकंदर कुमार, केंद्रीय सदस्य द्वारिका प्रसाद महतो, केंद्रीय कार्य कारिणी सदस्य मनोज शर्मा, ओमप्रकाश, प्रदेश संयोजक जसवंत कुमार पांडे एवं अजीत कुमार शुक्ला, पुलिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ASI रूपेश कुमार सिंह, पुलिस केंद्र पलामू के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें