दुनिया में संत तो बहुत हैं लेकिन संतों में शिरोमणी का उपाधि सिर्फ रविदास जी को ही मिला है: मुखिया पुर्णिमा देवी।

पलामू न्यूज  Live//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के परशुराम खाप में नवयुवक संघ के तत्वावधान में मनाया गया संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज कि 648वीं जयंती। जिसका मुख्य अतिथि पिपरा खुर्द पंचायत के मुखिया पूर्णीमा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता विशाल कुमार रिंकू व मंच संचालन मास्टर संतोष राम ने किया। वहीं नवयुवक संघ ने पंचायत के मुखिया पूर्णीमा देवी को भारतीय संविधान का किताब देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम उद्घाटन के पश्चात मुखिया पूर्णीमा देवी ने संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया श्री मति पूर्णिमा देवी ने कही कि दुनिया में संत तो बहुत हैं लेकिन संतों में शिरोमणी का उपाधि सिर्फ रविदास जी को ही मिला है। रवि मतलब सूर्य और दास मतलब भक्त यानी सूर्य का भक्त रविदास जी हुए इसीलिए उन्हें संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज कहते हैं। रविदास जी की जीवन में कठिन से कठिन बाधाएं आई जिसे उन्होंने डटकर मुकाबला किया कुछ लोगों ने उन्हें नीच दिखाने का तरह-तरह की साज़िश की लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि कोई जात से उच्च-नीच नहीं होता है। उन्होंने चमड़ा के जूता का कारोबार करते थे चमड़ा भिगोने वाला कठौती से मां गंगा को प्रकट कर सोने की कंगन प्राप्त किया और राजा को खुश किया। तब से उन्हें संत शिरोमणि का उपाधि प्राप्त हुआ दुनिया में इकलौता संत हैं रविदास जी जिन्हें संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज कहा जाता है। भारत वर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में माघ पूर्णिमा के दिन इनकी जयंती बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है जिसमें कई जगहों पर भव्य भंडारा एवं एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। परशुराम खाप नवयुवक संघ के अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। जब उन्होंने इतने बड़े संत की उपाधि प्राप्त किए मुश्किलों से डटकर मुकाबला करते हुए तो आज के दौर में हम सभी के साथ भी कई मुश्किल आएगी जिसे डटकर मुकाबला करना है। अपना कर्म करते रहना है एक न एक दिन सच्चाई सामने आएगी और हमें भी उनकी तरह जो कार्य करेंगे उसका उपाधि प्राप्त होगा। मौके पर उप मुखिया रानी देवी, वार्ड सदस्य रिना देवी, समाजसेवी शैलेश सिंह, कमेटी के सचिव शिवकुमार, मिथलेश राम, बब्लू कुमार, आलोक कुमार, राजकुमार, प्रकाश कुमार, लवकेश कुमार, महेंद्र राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts