नगर निगम क्षेत्र के घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और शाॅल देकर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास करेंगे-मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live //झारखंड राज्य के अन्य जिलों के साथ-साथ पलामू जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस ठंड में गरीब मजदूरों की तन ढकना पहाड़ सा महसूस हो रहा है। इसे देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह ने लोगो का हाल जानने के लिए सर्द रात में निकले और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होने लोगो से मिलकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने ओर से हर समय मदद करने का आश्वासन दिया। उन्हें गर्म कपड़े शाॅल और कंबल का वितरण भी किया इस कार्यक्रम की शुरूआत बेलवाटिका से की गई। उसके बाद कान्दू मुहल्ला, सेमरटांड, पंपूकल सहित दर्जनों मुहल्लों का दौरा किया गया। मौकै पर भावी मेयर प्रत्याशी श्री मनोज सिंह ने कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का भाव हैं सेवा के मिशन को लेकर वह राजनीति में आये हैं। विरासत में हीं सेवा का संस्कार मिला हैं सेवा के संस्कार के विरासत को वह पूरी सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि सेवा का बेहतर माहौल तैयार करने के लिए काम करना चाहिए सभी को सामर्थय के अनुसार सेवा कार्य करना चाहिए। सही मायने में सेवा कार्य ही ईश्वर की पूजा हैं सेवा के इस मर्म को समझने की आवश्यकता हैं। कड़ाके की ठंड में लोगो को राहत मिले इसके लिए उन्होंने यह छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जिससे लोग इस ठंड से बच सकें। श्री सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को पूरे नगर निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर जरूरतमंदों के बीच कंबल और शाल देकर ठंड से राहत दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर किशोर कुमार, मुन्ना प्रसाद, राजू खान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें