पलामू में अयोध्या जैसा उत्साह का माहौल दिखेगा, चैनपुर में राममय होंगा वातावरण : मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में श्री राम मंदिर अयोध्या की स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव 11 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस दिवस को यादगार बनाने के लिए चैनपुर के महान क्लब ने विशेष तैयारी की हैं। यह आयोजन मेदिनीनगर नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह की अगुवाई में की जा रही है। जिसे लेकर गुरूवार को शाहपुर कोयल रिवर ब्लू होटल में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह व महान क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि हर भारतीय हिंदूओं के लिए यह अवसर अविस्मरणीय है। इस मौके को खास बनाने के लिए विशेष तैयारी की गयी हैं प्रभु श्री राम मानव जीवन की अमूल्य नीधि है। महान क्लब शुरू से हीं समाजिक और धार्मिक कार्यों को लेकर सक्रिय रही हैं और सक्रिय रहेगी। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन चैनपुर के सूर्य मंदिर तालाब परिसर में गंगा आरती होंगी। श्री राम से जुड़े मनमोहन झांकी के साथ आतिशबाजी आर्कषण का केंद्र होंगा। इसके जरिये प्रयास यह किया जायेगा कि भले हीं लोग अयोध्या न जा पाये पर उत्साह और उल्लास का ऐसा वातावरण बनेगा, जिससे लोग अपने आप को इस उत्सव में शरीक पायेगे। श्री सिंह ने बताया कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्ति जागरण होंगा इसमे भोजपुरी कलाकार बिहार के चर्चित गायक आर्यन बाबू, गायिका खुशी कक्कर और गायक अभिमन्यु सिंह क्रांति भाग लेगे और भक्ति गानों से लोगो को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस आयोजन की भव्यता के साथ पूरा माहौल राममय होंगा। प्रेस-वार्ता के मौके पर शैलू चंद्रवंशी, पिंकू तिवारी, आशीष भारद्वाज, महामंत्री अमन मालाकार, कोषाध्यक्ष अंकित, उपाध्यक्ष अनमोल मालाकार, राहुल सोनी, अविनाश गुप्ता, सोनू अमित, रूपेश कश्यप, राज गुप्ता, वीरू समेत महान क्लब के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts