पलामू के कचहरी परिसर में 8 सुत्री मांगों को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर के कचहरी प्रांगण में सोमवार को उत्पीड़न विरोधी मोर्चा पलामू ने आठ सुत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम झारखंड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष सत्रुघ्न कुमार सत्रु की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन क्रांतिकारी किसान यूनियन के बृजनन्दन मेहता ने किया। जिसमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी के अपमान, केन्द्र सरकार द्वारा नई कृषि बाजार व विपणन नीति 2024 को वापस लेने एवं कौशिक रंजन हत्याकांड की सीबीआई जांच करने व पाण्डू /पाटन थाना प्रभारी के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत बर्खास्त कर गिरफ्तार करना। नीलाम्बर पीताम्बरपुर पर्यवेक्षिका अर्पणा मिश्रा के द्वारा पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी के साथ  जातिसुचक दुर्यव्वहार की प्राथमिकी दर्ज कर कडी़ कार्रवाई करना समेत 8 सूत्री मांग सामिल है। उक्त क्रम में अम्बेडकर पार्क मेदिनीनगर से प्रारंभ प्रदर्शन उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण नारेबाजी करते हुए एक दिवसीय धरना में तब्दील हो गई। इस सभा में लेस्लीगंज की पूर्व जिला परिषद निर्मला कुमारी, भाकपा माले मांस लाइन के डा० अनिल मिस्त्री, माले के राज्य सदस्य काॅमरेड बिरजु राम, किसान सभा के प्रदीप विश्वकर्मा, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती, राजद किसान मोर्चा के अध्यक्ष ईश्वरी मेहता, पूर्व प्रत्याशी महावीर सिंह चंद्रवंशी, झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय प्रधान महासचिव रविन्द्र कुमार रवि, केन्द्रीय महासचिव सदीक अंसारी, विजय कुमार, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम, समाजिक न्याय परिषद के अध्यक्ष रवि पाल, बौद्ध महासभा के प्रदेश प्रभारी रामप्रसाद बौद्ध, समेत गहर पथरा, सगुना, कजरू कला, रबदा व कुटमू के ग्रामीणों ने विस्तार से पुलिसिया उत्पीड़न को मार्मिक तरीके से रखा। सभा को सम्बोधित करते हुए जन संग्राम मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष युगल किशोर पाल ने पलामू में पुलिसिया जुल्म की कड़ी आलोचना करते हुए। हेमन्त सरकार को बेलगाम पाण्डू व पाटन थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया, साथ ही जनता को संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान किया। अपने सम्बोधन में झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो हम मुख्यमंत्री झारखण्ड के समक्ष आन्दोलन को मजबूर होंगे। हम हर हाल में कौशिक रंजन हत्याकांड की सीबीआई जांच कर हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए सरकार से पहल करने की मांग करते हैं। आज सदन से लेकर सड़क तक बाबा साहेब व उनके अनुयाइयों पर हमले हो रहे हैं। चाहे सरकार मोदी जी की हो अथवा हेमन्त जी की हो हम किसी भी कीमत पर इनके द्वारा अत्याचार बर्दास्त नहीं करेंगे। धरना के बाद 8 सूत्रि मांग पत्र उपायुक्त पलामू के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को भेजा गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें