तरहसी पुलिस सहिया अंजू देवी के हत्यारे को जल्द करें गिरफ्तार : डॉ मेहता।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया की गला काटकर हत्या कर दी गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं मृतक स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है। बतादें कि अंजू देवी तरहसी प्रखंड अंतर्गत कसमार के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया के पद पर तैनात थी। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने पति अनूप कुमार के साथ रांची में रहती थी दो दिन पहले अंजू अपने गांव वापस लौटी थी। रविवार की देर रात घर के किचन में अंजू देवी की गला काटकर हत्या कर दी गई, अंजू देवी की जेठानी ने ही सबसे पहले उसके शव को देखी थी और जोर जोर से शोर मचाने लगी। एका-एक शोर सुनकर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचा और देखा कि किचन में अंजू देवी का शव पड़ा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी तरहसी थाना को दिया घटना की जानकारी मिलते ही तरहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू किया। शव देखने के बाद अंजू की जेठानी बेहोश हो गई थी पुलिस उनकी जेठानी को भी साथ ले गई है। ग्रामीणों कि माने तो जिस वक्त घटना घटी थी उस समय घर में कोई नहीं था मृतक के पति एवं दोनों बच्चे रांची में ही थे। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी विधायक कुश्वाहा डाॅ शशिभूषण मेहता मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। वहीं तरहसी थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार कि देर रात ग्रामीणों के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि कसमार के पारपाईन में एक महिला की किसी ने हत्या कर दिया है। अपने दलबदल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कारवाई में जुट गए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द दोषी जो भी हो सलाखों के पीछे डाला जाएगा। वहीं सोमवार की दोपहर जिला से खोजी डॉग को लाकर हत्या करने वाले कि सबुत को एकत्रीत करने कि प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नही लगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें