पलामू में कई जगहों पर महिला पुरूष हिंदू मुस्लिम एकता के साथ नाचते गाते मां दुर्गे की प्रतिमा को किया विसर्जन।

पलामू न्यूजLive//पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण से दुर्गा पूजा संपन्न हुई एवं मूर्ति विसर्जन किया गया। पुलिस प्रशासन सभी जगह मौजूद थे साथ ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता सभी पूजा पंडालों में स्वयं घुम-घुमकर वस्तु-स्थिति का जायजा ले रहे थे। थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता के द्वारा क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा कमेटी के सदस्यों को आई-कार्ड का वितरण किया गया था।
इस बार थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र के सभी पूजा कमेटी के अध्यक्ष को हिदायत किया गया था कि दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन में डीजे साउण्ड पर अश्लील गाने नहीं बजने हैं।
साथ ही नशा कर मूर्ति विसर्जन नहीं करना है जिसका पालन कमेटी के लोगों ने किया और शांति सौहार्द के साथ मूर्ति विसर्जन किया।
थाना क्षेत्र के कई जगहों पर हिंदू मुस्लिम एक साथ मिल-जुलकर नाचते-गाते मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन किया।
वहीं नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह दंडाधिकारी के रूप में सभी जगहों पर लोगों को प्रतिनियुक्त किए थे जो बखूबी अपना फर्ज को निभाया।
लेस्लीगंज मुख्यालय के पुराना बाजार नया बाजार पथरही, ढे़ला चौक जैसे अन्य कई दुर्गा पूजा पंडालों में स्वयं दंडाधिकारी सुनिल कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता शांति व्यवस्था स्थापित रहे इसे लेकर भ्रमण किया और हमेशा जायजा लेते रहे।
साथ ही नीलाम्बर पीतांबरपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा त्योहार मनाने में प्रशासन का बखूबी सहयोग किया है।
कहीं से किसी प्रकार का कोई वाद विवाद अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
इसी प्रकार से थाना क्षेत्र के हरतुआ पंचायत के ग्राम हरतुआ, झरकटिया, रामानंद डबरा, बैरिया सोनेसरई गांव में भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ।
सोनेसरई में दिव्य दृष्टि युवा क्लब के द्वारा 2009 से दुर्गा पूजा शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता है जो इस बार भी शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ।
बतादें कि नौ दिनों तक दुर्गा पूजा पंडाल में मताएं-बहनों को पर्दे पर श्री कृष्ण लीला के तहत मनोरंजन कराया गया।
वहीं दसवे दिन शनिवार को मां दुर्गे के प्रतिमा को पूजा कमेटी एवं गांव के माताएं-बहनों के द्वारा विधि विधान से नाचते गाते कुंद्रहिया नदी मेहता भाट्ठा के समीप विसर्जन किया गया।
इसके पूर्व दिव्य दृष्टी युवा क्लब के द्वारा गन्यमान लोगों को गमछा व पगडी़ से सम्मानित किया गया।
मौके पर सेवानिवृत्त सैनिक धीरेन्द्र मिश्रा, बिट्टू भट्टा के मालिक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति उर्फ भोला जी, डिलर शिवलाल राम, वार्ड सदस्य कमेश राम, बिट्टू भाटा के मैनेजर तौकीर आलम, सत्यदेव राम, प्रसाद मांझी, पीतांबर सिंह, सरयू चंद्रवंशी, नारायण चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, अनिल मिश्रा, जितेंद्र चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, मानमति देवी, शोभा देवी, अरुण भुईयां, सुरेश सिंह, आर्यन कुमार, प्रमोद चंद्रवंशी, अनिल सिंह, देवेन्द्र सिंह, मुनी गिरी, राज मुनी भुईयां, आनंद वर्मा, फुलेश्वर भुईयां, रंजीत कुमार, मनिष कुमार, सुधीर ठाकुर, संदीप गिरी,अभय गिरी, धर्मेन्द्र कुमार साव, विजय राम, ब्रजकिशोर कुमार, ओमप्रकाश पासवान सहित दर्जनों महिला पुरूष मौजूद थे।