मुखिया ने गुजरात टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट दुकान का फिता काटकर किया उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना रोड भारत गैस एजेंसी के करीब गुजरात टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट दुकान का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। जिसका मुख्य अतिथि हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला ने फिता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। वहीं अरविंद शुक्ला ने कहा कि नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) जैसे क्षेत्र में एक बड़ा टाइल्स, ग्रेनाइट का दुकान खुलने से यहां के लोगों को फायदा होगा। यहां के लोगों को पहले टाईल्स,ग्रेनाईट खरीदने के लिए समय निकाल कर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर जाना पड़ता था लेकिन अब वहां जाने कि कोई जरूरी नहीं है सब कुछ लेस्लीगंज में उपलब्ध है। इस गुजरात टाईल्स ग्रेनाइट दुकान पर सभी तरह का टाईल्स, ग्रेनाइट एण्ड सेनेटरी उपलब्ध है जो उचित रेट में लोगों को मिलेगा। साथ ही लोगों को टाईल्स ग्रेनाइट लगाने का झंझट ना हो इसलिए प्रोपराइटर अवध प्रजापति जो खुद टाईल्स ग्रेनाइट लगाने का कुशल कारीगर हैं।
उन्होंने अपने स्तर से अनूभवी कारीगर को भी रखे हैं जो कम से कम मजदूरी में आपके मकानों के दिवार एक फर्श पर टाईल्स लगा सकें। गुजरात टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट दुकान के उद्घाटन में सत्यम मार्बल एण्ड टाईल्स के प्रोपराइटर सत्येंद्र प्रजापति भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यहां पर 30 रु. से टाईल्स का स्टार्टिंग रेट शुरू है जिन्हें जिस रेट एवं कम्पनी का टाईल्स ग्रेनाइट चाहिए उन्हें उचित मुल्यों में मिलेगा।
बतादें कि सत्यम मार्बल एण्ड टाईल्स दुकान का ही एक अंग गुजरात टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट दुकान लेस्लीगंज में खुला है जहां पर टाईल्स ग्रेनाइट गुजरात मोर्बी का उपलब्ध है।
मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रोपराइटर अवध प्रजापति ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने मकान, दुकान, मंदिर या किसी भी महापुरुषों का प्रतिमा के चबुतरा में टाईल्स, ग्रेनाइट लगाना चाहते हैं तो एक बार हमारे गुजरात टाईल्स एण्ड ग्रेनाइट दुकान लेस्लीगंज में अवश्य पधारें।
आपको सोचे हुए सपने को साकार किया जाएगा हमारे पास एक से बढ़कर एक डिजाइन एवं क्वालिटी का टाईल्स ग्रेनाइट कम से कम कीमतों में उपलब्ध है। हमारे पास अच्छे अनुभवी कारीगर भी मौजूद है जो आपके महलों में टाईल्स ग्रेनाइट लगा कर चार चांद लगा देंगे।
मौके पर मुखिया अरविंद शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य पति सह समाजसेवी दीपक गिरी, ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप नारायण जी, सत्यम मार्बल एण्ड टाईल्स के प्रोपराइटर सत्येंद्र प्रजापति, डॉ विक्रम प्रजापति, अनिल चंद्रवंशी, मिथलेश कुमार, अवधेश राम, अजय राम, विजय राम, अजय कुमार प्रजापति, धनंजय कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।