पलामू में बस और ऑटो की टक्कर, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को किया आग के हवाले, पुलिस और पत्रकारों पर भी दिखाया गया आक्रोश।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के कुंदरी में सोमवार को बस और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति की हुई मौत। वहीं महिला सहित कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस को आग के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद लेस्लीगंज एवं पांकी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी थी। साथ ही पुलिस के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की गई बस मेदिनीनगर से पांकी की ओर जा रही थी इसी बीच कुंदरी स्टेन में ऑटो रूक कर सवारी उतार रही थी कुंदरी निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा उत्तर कर ऑटो चालक को किराया दे रहा था। इसी बीच जेपीएस बस मेदिनीनगर कि ओर से आ रही थी जो टेंपू में पीछे से टक्कर मार दिया और ओमप्रकाश विश्वकर्मा को अपने चपेट में लेकर एक किलो मीटर दूर तक घसीटते हुए कुंदरी नाका को तोड़ते हुए आगे निकल गया। इस घटना में कुंदरी गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो पर सवार घायलों में हिसरा बरवाडीह गांव कि रिंकी कुमारी, पाटन बरवाडीह की मिनी देवी, चैनपुर निमियां की रिंकी देवी, नावा कसमार के मनोज कुमार, लाेइंगा के विजय भुईयां व चौरा बांसडी की खुशबू देवी का नाम शामिल है। सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है रिंकी देवी को रिम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव के लोग उग्र हो गए पहले बस ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट किया फिर बस को आग के हवाले कर दिया, बस ड्राइवर बंसडीहा निवासी संयोगी राम उर्फ झबरा को लेस्लीगंज पुलिस कि मदद से हांस्पिटल भेजा गया। इस घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस व पत्रकारों को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा ग्रामीणों ने पांकी पुलिस को भी कुछ दूर पर ही रोक दिया था पत्रकारों एवं अन्य लोगों को फोटो वीडियो नहीं लेने दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने घटना स्थल से करीब दो किलो मीटर की दूरी पर शाहद मोड़ के समीप खड़ी जेपीएस बस को आग के हवाले कर दिया साथ ही सड़क को जाम कर दिया जिससे आवा गमन तीन घंटे तक बाधित रहा। शाम पांच बजे के लगभग पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता के द्वारा सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने कि आश्वासन पर जाम हटाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता एवं जिला के पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से अक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें