मोदी सरकार द्वारा जनता से 2014 में किया गया एक भी वादा को नहीं किया गया पुरा, बिजली और पानी के लिए भाजपा वाले घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं : रूचिर कुमार तिवारी।

पलामू न्यूज Live//भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने मेदिनीनगर जिला मुख्यालय में भाजपाइयों के द्वारा पानी और बिजली देने के नाम पर किया जा रहा प्रदर्शन को हंसी का पात्र बताया। उन्होंने कहा कि देश में विगत 10 वर्षों से मोदी की सरकार है पिछले 5 वर्षों से भाजपा की रघुवर सरकार थी भाजपा के सांसद विधायक यहां तक की मेयर भी भाजपा के लेकिन पानी और बिजली की समस्या उस समय इन लोगों को नजर नहीं आई। यह समस्या को जानबूझकर इन्होंने पूरा नहीं किया क्योंकि देश की मोदी सरकार अभी तक आम जनता से 2014 में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उदाहरण स्वरूप काला धन लाकर सबके खाता में 15 लाख डालने दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष नौकरी देने जैसे एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस प्रकार भाजपा की सरकार ने कहा था कि 2024 में हर घर में नल से पानी और 24 घंटा बिजली मिलेगी परंतु एक भी काम नहीं हुआ। मंडल डैम से भी पानी देने का सपना अधूरा ही रह गया केवल 10 साल के कार्यकाल में भाजपाइयों ने आम जनता को दिग्भ्रमित कर ताली और थाली बजाने का काम किया है। वही रघुवर सरकार ने झारखंड में हाथी उड़़वाया और आज जब चुनाव नजदीक आना है तो भाजपा के विधायक सांसद और भाजपा के नेता पानी और बिजली के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं ऐसे झूठे भाजपाइयों को चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जानी चाहिए। जनता उनके इस दिखावे को बखूबी समझ रही है आने वाले झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड सहित पूरे पलामू जिला से इनको खदेड़ने का काम करेगी।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts