लेस्लीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर हुई शांति समिति कि बैठक।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधि मुखिया पंचायत समिति समाजसेवी तथा ग्रामींण मौजूद हुएं। इस बैठक कार्यक्रम की शुरुआत राजद प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद शांति पूर्ण से मनाया जाए लेस्लीगंज में किसी भी त्योहार आपसी सौहार्ट भाईचारे के साथ मनाया जाता है इस बार भी वही आस रहेगी। वहीं समाजसेवी तारकेश्वर पासवान ने कहा कि लेस्लीगंज में किसी भी त्योहार को सभी समुदाय के लोग मिलकर आपसी सौहार्द के साथ मनाते हैं। इस बैठक में प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष मंदीप मेहता ने कहा कि किसी भी पर्व को अपना घर का पर्व समझकर मनाएं एवं त्योहार मनाने में एक दूसरे को सहयोग करें विवाद का जन्म हि नहीं होगा तो मामला कहां से बिगड़ेगा फिर चारों ओर शांति हि शांति कायम रहेगी। अंत में लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि बकरीद त्योहार शांति और सौहार्द के साथ थाना क्षेत्र के जिस जगहों पर मनाया जाता है वहां के लोग मनाएं जहां भी विवाद के अंदेशा है थाना को सूचित करें हम जनता कि सेवा के लिए 24 घंटे तैयार हैं। मौके पर समाजसेवी तारकेश्वर पासवान, लेस्लीगंज उप मुखिया हुमायूं खान, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, चेम्बर महामंत्री तनवीर आलम, कुरान पतरा मुखिया पति सह समाजसेवी वीरेंद्र कुमार, अधिवक्ता लाल प्रसाद यादव, सांगबार मुखिया गीता देवी, मुखिया आशा देवी, हरतुआ मुखिया अरविंद शुक्ला, मुखिया पति सह समाजसेवी शैलेश सिंह,कमेश सिंह चेरो सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें