पलामू में भोजपुरी स्टार कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव का हुआ रंगारंग कार्यक्रम,कुशवाहा महासभा अध्यक्ष अजीत मेहता ने किया सम्मानित।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पाटन प्रखण्ड के कंचनपुर गांव में मृत्युंजय मौर्या के पुत्र के जन्म दिन के अवसर पर दिनांक 13 जून 2024 दिन गुरूवार को विशाल भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के मुख्य संरक्षक टिपी मेहता ने किया। वहीं मुख्य अतिथि अजीत कुमार मेहता जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू, युवा जिला अध्यक्ष रिंकु मेहता सहित सभी प्रखण्ड एवं जिला कमिटी के साथ भोजपुरी के स्टार कलाकार प्रमोद प्रेमी जी को कुशवाहा समाज के द्वारा मोमेंंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अरुण मेहता जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मेहता नगर निगम सचिव टाइगर रौशन मेहता युवा जिला सचिव अजीत मेहता उपाध्यक्ष निरंजन मेहता प्रखंड अध्यक्ष कमलेश मेहता रामाकानत मेहता दिलीप मेहता संतोष मेहता राजु भुईया जीतेन्द्र पासवान मीडिया प्रभारी बबलू कुमार मेहता सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के संबोधन में जिला अध्यक्ष अजीत कुमार मेहता ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी दिए और जिला जनप्रतिनिधि पर जम के बरसे। पलामू मे विकास बीस साल पीछे चला गया है पानी कि समस्या, एयरपोर्ट की समस्या, शिक्षा की समस्या, बेरोज़गारी की समस्या के बारे मे विधानसभा मे विधायक के द्वारा बात नही रखा जाता है इसलिए हम सभी को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें