चुनाव आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ स्वतंत्र व निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करवाए : झारखण्ड क्रांति मंच।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बुधवार को पटेल नगर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि देश के 18वीं लोकसभा के गठन के लिए 7 चरणों में होनेवाले आम चुनाव में केन्द्रीय चुनाव आयोग के पक्षपाती भूमिका को देखते हुए ईवीएम के द्वारा सम्पन्न चुनाव की निष्पक्षता सवालों के घेरे में उत्पन्न हो गई है। वार्ता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि पिछले चार चरणों के चुनाव में लम्बी अवधि के बाद मतदाताओं की संख्या में 1.07 करोड़ की वृद्धि से ना केवल देश के मतदाताओं में बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है। अगर आयोग ने फार्म 17 C के आधार पर पूरे देश में मतगणना प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती तो जनता चुनाव परिणाम को दिल से स्वीकार करने की स्थिति में नहीं होगी। देश में भयावह तरीके से गिरते मतदान प्रतिशत से सम्बन्धित पूछे गए प्रश्न के जवाब में झारखण्ड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर केन्द्रीय सरकार की बेइमानी व भीषण वादाखिलाफी। पसंदीदा व गुलाम चुनाव आयुक्तों की न्यूक्ति व ईवीएम के कुत्सित प्रयोग से बुद्धिजीवियों के अन्दर मतदान के प्रति वितृष्णा व तिरस्कार की भावना बढ़ रही है। लोग सोच रहे हैं कि जब ईवीएम हैक कर सरकार बन ही जाएगी तो हमें मतदान करने की क्या जरूरत है, प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति से सड़क छाप टपोरी वाली भाषा का प्रयोग अनापेक्षित व अवांछित रही है, लेकिन आज ऐसे लोगों को अंधभक्त भगवान का अवतार बतलाते हुए उनसे उंचा दर्जा दे रहे हैं। वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि अगर केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे देश में निष्पक्ष व स्वतंत्र मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं किया तो मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार समेत सभी चुनाव आयुक्तों का नाम इतिहास के काले अक्षरों में दर्ज हो जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें