काश्मीर की क्या पीओके का हालात देख लीजिए वहां के लोग हाथों में तिरंगा लिए खुद भारत मे मिलने को तैयार है : भाजपा।

पलामू न्यूज Live//भाजपा ही देश को समग्र विकास के राह पर लेकर जाएगी पिछले 10 वर्षों से देश का नेतृत्व भाजपा कर रही है, अगर इन 10 वर्षों का ही लेखा जोखा लिया जाय तो कांग्रेस के 60 वर्षों के शासनकाल पर भारी पड़ेगा। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार सिंह ने लेस्लीगंज में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर ग्रामींण विकास की ही बात करें तो शहरों की भांति गांव में भी अमीर-गरीब सभी के पक्के के मकान बन गए। शौचालय, बिजली, नल जल योजना के तहत सभी के घर मे नल से पानी, स्ट्रीट लाइट, पक्की सड़कें सभी कुछ दिया। यह काम कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन की सरकारें भी कर सकती थी किन्तु इन सरकारों ने ऐसा करना मुनासिब नहीं समझा। जो वादा कर राज्य में यह सरकार आयी कम से कम अपने किये वादे संविदा आधारित कर्मियों को सरकारीकरन, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता ही दे देती तो जनता विश्वास करती ये लोग आज भी जनता को गवांर समझते हैं और आज भी कई लोकलुभावन वादा कर रहे है। जनता ये सब जानती है और इनके ये लोकलुभावन वादा कोई काम नही आयेगा इनमें आपस मे ही एका नही है, कोई कहता है आरक्षण एक समुदाय विशेष को दिया जाना चाहिए कोई कहता है महिलाओं को एक एक लाख दिया जाएगा। जिसकी जितनी बीवी उसको उतना लाख यह तुष्टिकरण कितना दिन चलेगा ये लोग देश मे अमन चैन और विकास की बातें नही करते, रोजगार, उच्च कोटि की शिक्षा, स्वास्थ्य की वैज्ञानिक सोंच और तकनीकी विकास की बात नही करते बस आपस मे फोड़ो और राज करो जो अब नही चलेगा। कभी सीमा से हमारे जवानों के शव तिरंगे में लिपटा आता था और सरकार कोई करवाई करने के बजाय डोजियर सौंपती थी और अखबारों में एक बयान देकर चुप हो जाती थी किन्तु आज हालात दूसरा है आज सेना घर मे घुसकर मारती है। आज उसी काश्मीर की क्या पीओके के हालात देख लीजिए वहां के लोग हाथों में तिरंगा लिए खुद भारत मे मिलने को तैयार है कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया। नुक्कड़ सभा को ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी, एसटी मोर्चा के प्रदेशमंत्री चतरर्गुण राम, लाला प्रसाद यादव, कमेश यादव, जगतनारायण सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts