पलामू में हाईवा ने मारा धक्का मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने कई हाईवा को किया आग के हवाले।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारीढोडा़ में हाईवा के चपेट में आने से कमांडर सवार रामगढ़ निवासी 27 वर्षीय फिरोज अंसारी की मौत हो गई है। जबकि तीन महिला जख्मी है जिन्हें गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छरी लोड कर नावाडीह से आ रही आठ हाईवा में आग लगा दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को भगाते हुए शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पलामू जिला के मेदिनीनगर एमआरएमसीएच मे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है खबर चलाने तक मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंच कर कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts