बस घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी दो यात्रियों कि मौत अन्य कई घायल।

पलामू न्यूज  Live//झारखंड के चतरा जिला में आज बस पलटने से दो यात्रियों कि हुई मौके पर मौत कई यात्री हुए घायल दुर्घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी। सुत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को संघरी घाटी में यात्रियों से भरी सिटी राइड बस पलट गई। इस दुर्घटना में दो परीक्षार्थी समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए वहीं एक युवती समेत दो यात्री की मौके पर हुई दर्दनाक मौत। शनिवार को चतरा-डोभी मुख्यमार्ग एनएच 22 पर स्थित सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी ईलाके की घटना है। इस घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी विपिन यादव और झामुमों जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति। उन्होंने घायलो को रेस्क्यू कर ईलाज के लिये अपने निजी और 107 एम्बुलेंस समेत पुलिस की गाड़ीयों से भेजा सदर अस्पताल। बस चतरा से यात्रियों को लेकर कुंदा जा रही थी जो अनियंत्रित होकर संघरी घाटी में हुई दुर्घटनाग्रस्त।

पलामू न्यूज Live

चतरा से पवन कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें