झारखंड सरकार को भ्रष्ट पदाधिकारीयों एवं घूसखोरी के उपर कड़ाई से कदम उठाने की आवश्यकता है : भाकपा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी सीपीआई पलामू लोकसभा के भावी प्रत्याशी अभय कुमार अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष उमेश सिंह चेरो नें ग्राम चियांकी के सत्यारी टोला, सुआ, कौड़िया, में जनसंपर्क अभियान किया एवं लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ। वहीं जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि ग्राम चियांकी में NH-75 निर्माण में जा रहे जमीन में फर्जी तरीका से काम करके अंचलाधिकारी एवं कर्मचारियों के मिली भगत के द्वारा आदिवासी रैयतों को खतीयानी कब्जा की भूमि का मुआवजा की राशि न दिलवा कर बड़े लोग साहनी परिवार को दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पलामू जिला के पाटन ब्लॉक के ही राजस्व कर्मचारी घूस लेते रंगो हाथ गिरफ्तार हुए हैं फिर भी पूरे पलामू जिला में लगभग सभी कर्मचारियों का यही हाल रहा है। बिना घूस के कोई काम नहीं कर रहे हैं गरीब जनता ऑनलाइन और ऑफलाइन के चक्कर में दौड़ लगाकर अपने पैरों का चप्पल तोड़ते रहें हैं लेकिन बिना घूस के कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में घूसखोर कर्मचारी एवं पदाधिकारी पर लगाम लगाने के लिए एसीबी की टीम को और कड़ा कदम उठाना होगा एवं झारखंड सरकार को इस पर विशेष पहल करनी होगी तभी आम जनता गरीब मजदूर का सरकारी काम बिना घूसखोरी के हो सकेगा। पलामू जिला में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के विधायक और सांसद को इन ज्वलनशील सवालों के लिए फुर्सत नहीं है वह झूठ काम और झूठा विकास के नाम पर सिर्फ वोट मांगने का काम कर रहे हैं आम जनता 2024 में उनको हराकर सबक सिखाएगी। मौके पर करीमन पासवान, उमेश सिंह, सूबेदार सिंह, पिंटू कुमार, संजय कुमार ठाकुर, वंशू सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें