पलामू में भू-माफियाओं ने गरीबों दलितों की जमीन अंचलाधिकारी व पुलिस की मेल से एग्रीमेंट कर धड़ल्ले से बेच रहे हैं : भाकपा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर में आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी, एआइएसएफ के जिला सचिव मृत्युंजय तिवारी ने बारालोटा क्षेत्र के हनुमान नगर का दौरा किया एवं जनसंपर्क अभियान किया तथा लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ। इसी क्रम में श्री तिवारी ने पाया कि बारालोटा निवासी दलित परिवार के अनिल राम वगैरह के सैकड़ो परिवार और उनके वंशज वर्षों से रहते आ रहे हैं। जो 1955 में पलामू आयुक्त के द्वारा भूदान कमेटी के माध्यम से मिला जमीन पर घर मकान बनाकर दर्जनों लोग वर्षों से रहते आ रहे हैं। जिसमें अरहर का फसल भी वर्तमान समय में लगा हुआ है उसी जमीन को स्थानीय भू माफिया पुलिस प्रशासन को मेल में लेकर गरीब दलितों को उजाड़ने का प्रयास कर रही है। उनके इस मंसूबे को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने पलामू पुलिस से अपील किया है कि जमीन के मामले को पलामू पुलिस हल्के में न लें और भूमाफियाओं पर तुरंत कार्रवाई करें। अन्यथा पुलिस के लापरवाही के चलते ही जिले में बड़ी घटनाएं घट रही है जो आए दिन पलामू में काफी बढ़ गई है। भू माफिया गरीब दलितों की जमीन को एग्रीमेंट के माध्यम से धड़ल्ले से पुलिस एवं अंचलाधिकारी को मेल में लेकर कब्जा कराकर एग्रीमेंट करके बेच रहे हैं। जिसमें गरीब उजड़ने को विवश हो जा रहे हैं और बाद में हत्या तक हो जा रही है जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि किसी भी कीमत पर गरीबों दलितों को उनके घर एवं जमीन से बेदखल नहीं होने दिया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें