पलामू,लातेहार के एसपी एक साथ मिलकर किया होलिका दहन और गाया फगुआ उडा़ए रंग अबीर।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में होलिका दहन व होली की धूम महज ग्रामींण क्षेत्रों व शहर में ही नहीं बल्कि जिले के पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त के आवास में भी मची रही। पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने विधि विधान के साथ होलिका दहन किया। उनके साथ लातेहार जिले के पुलिस अधीक्षक व उनके पति अंजनी अंजन भी मौजूद रहे। होलिका दहन का कार्यक्रम दिनांक 24 मार्च 2024 दिन रविवार की देर रात को किया गया। होलिका दहन के पूर्व एसपी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर होलिका में अग्नि प्रज्‍ज्‍वल‍ित की तब होलिका धू-धूकर जलने लगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आवास में रहने वाले पुलिस कर्मी और उनके स्वजन सभी ने एक दूसरे को गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। पलामू एसपी आवास में सोमवार सुबह से ही होली का उल्‍लास छाया रहा। आवास में लातेहार के एसपी और वहां से आए पुलिसकर्मियों ने भी जमकर होली खेली। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन और लातेहार एसपी अंजनी अंजन समेत पुलिस के सभी पदाधिकारी और पुलिस के जवानों ने होली का लोकगीत भी गया। साथ ही एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की ढेर सारी शुभकामनाए भी दी। वहीं पलामू उपायुक्त शशि रंजन भी होली का त्योहार अपने आवास पर बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया। उन्होंने सोमवार को एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया उसके बाद होली के रंगों में सराबोर हो गया। मौके पर पलामू उपायुक्त व एसपी आवास के विभिन्न कर्मचारी एसपी आवास एवं डीसी आवास पर मौजूद होकर खुब होली खेलें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें