पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने रक्तदान कर शिविर का किया शुभारंभ, डीडीसी, प्रशिक्षु आईएएस व सिविल सर्जन ने भी किया रक्तदान।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले में जन कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में मंगलवार को एमएमसीएच परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां जिले के उपायुक्त शशि रंजन शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए इस दौरान उन्होंने फीता काटकर व स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।इसके बाद उप विकास आयुक्त रवि आनंद, सहायक समाहर्ता रवि कुमार व सिविल सर्जन समेत अन्य ने भी रक्तदान किया। मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने रक्तदान शिविर में शामिल हुए रक्तदाताओं की भूमिका को सराहनीय व नेक कार्य बताते हुए उन सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया। पलामू उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है और इस नेक कार्य में शामिल हुए हर व्यक्ति का विशेष महत्व है मेरी शुभकामनाएं हैं आगे भी ऐसे नेक कार्य करते रहें प्रशासन आप सबका हमेशा सहयोग करेगा। इसके अलावे उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रत्येक ब्लॉक/सीएचसी स्तर पर भी इस तरह का रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। समाचार लिखे जाने तक 19 यूनिट रक्तदान हो चुका था।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें