जिले में अवैध खनन करने वालों कि अब खैर नहीं कार्रवाई के लिये रहें तैयार: डीएमओ।

पलामू न्यूज  Live//पलामू उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी शशि रंजन के निर्देश के आलोक में डीएमओ आंनद कुमार जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर रोकथाम को लेकर सक्रीय हैं। जिला खनन पदाधिकारी श्री आनंद कुमार के द्वारा अवैध खननकर्ता के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को डीएमओ द्वारा बिहार राज्य से सटे हरिहरगंज इलाके में अवैध रूप से संचालित क्रशर को सील किया गया। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य के गया जिले के डुमरिया निवासी विजय यादव, अनिल चंद्रवंशी, पारीख यादव, दिवाकर शर्मा, राकेश ठाकुर व जैधी खान द्वारा अवैध रूप से हरिहरगंज के सुदूरवर्ती क्षेत्र में क्रशर का संचालन किया जा रहा था। डीएमओ ने बताया कि इन सभी के द्वारा बिहार में अवैध चिप्स एवं बोल्डर की सप्लाई की जाती थी उन्होंने अवैध खनन करने वालों को कार्रवाई के लिये तैयार रहने की बात कही है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें