पांकी विधानसभा क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर राहेंवीर पहाड़ी जोतांग, पिछुलिया, गौरीदह, खपरमंडा, सिलदिलीया सहित कई स्थानो पर शिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित मेला समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती लवली गुप्ता सामिल हो कर भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं इनके शरण में आने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं महा शिवरात्रि हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है। हिंदू धर्म में प्रमुख देवता महादेव अर्थात शिव जी का इसी दिन विवाह पार्वती से हुआ था इसी के उत्सव में महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म के जानकारों के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व फागुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। यह शिव से मिलन की रात्रि का शुभ अवसर है इसी दिन अर्धरात्रि में शिवलिंग का प्रारदुभाव हुआ था इसलिए पुनीत पर्व संपूर्ण देश एवं दुनिया में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व संस्कृति एवं धार्मिक चेतना की ज्योति किरण है पूजा व उपवास से हमारी चेतना जागृत होती है। साथ ही श्री मती गुप्ता ने कहा कि भगवान भोलेनाथ ने सागर मंथन से निकले अमृत देवताओं को पिलाया और खुद जहर पीकर विश्व का कल्याण किया। यह सनातन धर्म में ही ताकत है जो सभी के जीवन के कल्याण के बारे में सोचता है। आज हमें पूजा पर्व के मर्म को समझना होगा उसे अपने जीवन में उतरना होगा तभी जाकर हमारा जीवन सफल होगा। मौके पर समाजसेवी अनूप गुप्ता केकरगढ़, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, पारस सिंह, कपिल देव सिंह, गोवर्धन यादव, कुलेश्वर यादव, विजय यादव, विनय शर्मा, दिनेश शर्मा, दामोदर यादव, निरंजन सिंह, उपेंद्र गुप्ता, जी दिनेश तिवारी, मनीष कुमार , गोविंद गुप्ता, बालमुकुंद पाठक, पंकज यादव, अजय विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में गन्यमान लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें