पलामू में फिर एक महिला पर चलाई गई गोली, पुलिस अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांवा पंचायत चट्टीपार गांव के भुतहा रोड इलाके में एक महिला को दो युवकों ने मारी गोली। मिली जानकारी के अनुसार सुमित्रा देवी नामक महिला अपने खेत में काम कर रही थी इसी क्रम में दो युवक वहां पहुंचे और महिला से माचिस मांग रहे थे कहा कि दादी गांजा पी रहे हैं आपको कोई दिक्कत तो नहीं न है महिला बोली हम आपको जानते भी नहीं हैं तो एतराज किस बात का रहेग। यह पूछने के बाद दोनों युवकों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुमित्रा देवी को गोली मार दी एक मोटरसाइकिल से तीन युवक आए और दो ने गोली चलाई महिला के बांह में गोली लगी है। युवक के हाथ में पिस्टल देखकर महिला दौड़कर भागने लगी दौड़ने के क्रम में उसे पैर में चोट लगी है वहीं बांह में एक गोली लगी है उसे इलाज के लिए पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। स्थानीय ग्रामींण और परिजन महिला को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया था जहां से रेफर करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला सुमित्रा देवी पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांवा के चट्टीपर की रहने वाली है।
दोनों युवकों ने कुछ देरी तक लगातार तीन बार महिला से इजाजत मांगी कि वे गांजा पी रहे हैं उन्हें कोई आपत्ती तो नहीं न है उसके बाद महिला को गोली मार दिया। वहीं चैनपुर थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा छापेमारी किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गांव के इलाके में छापेमारी कर रही है।
महिला के पुत्र ने कहा किसी से नहीं है कोई दुश्मनी।
महिला के पुत्र जयप्रकाश पासवान ने कहा कि उन्हें किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी जो लड़के गांव में गांजा पीने आए थे उनके साथ में किसी तरह की कोई भी बात नहीं हुआ था उसकी मां उन्हें पहचानती तक नहीं वाबजूद गोली क्यों चलाई गई है स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं महिला के पारा शिक्षक पुत्र जयप्रकाश पासवान ने कहा कि धर्मेंद्र प्रजापति के साथ जमीन विवाद चल रहा था पूर्व में भी मारपीट की घटना हुई थी। इधर ग्रामीणों का कहना है की गोली चलने के आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकले तब तक तीनों युवक बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए थे।
एक माह में पांच गोली चालन की घटनाएं, पुलिस कब कसेगी अपराधियों पर नकेल।
वहीं लोगों ने पलामू पुलिस पर भी कई सवाल खड़ा कर रही है एक महीने में गोली चालन की पांच घटनाएं होना पुलिसिया कानून को नाकाम साबित कर रही है। जिले में पिछले एक माह के दौरान गोली चलने की पांच घटना सामने आ चुकी है इस घटना में एक महिला समेत दो की हत्या हो गई है। चार दिन पहले शहर थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला चौक के समीप श्यामसुंदर साव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। 7 फरवरी को सदिक चौक के समीप शाहपुर जाने वाली सड़क पर होटल में बैठी शास्त्री नगर की नमिता देवी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। 18 फरवरी को नवाहाता में मीनाक्षी गिरी नामक महिला को गोली मार दी गई थी वहीं पलामू के नवाबाजार इलाके में सुप दउरी बेचने वाला व्यवसाई को गोली मार दी गई थी। पुलिस सुस्त क्यों है आखिर क्यों गोली चालन की घटनाएं तेज होती जा रही है पुलिस कब तक ऐसे अपराधियों पर नकेल कसेगी।