भोजपुरी के स्टार गायक, नायक एवं सांसद मनोज तिवारी को भाजपा ने बेहतरीन नेतृत्वकर्ता का मुहर लगाई।

पलामू न्यूज Live//भारत के राजधानी नई दिल्ली में पहली बार राजनीति का नया इतिहास रचने जा रहा है जहां से तीसरी बार भोजपुरी के स्टार गायक, नायक एवं सांसद मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ने टिकट देकर बेहतरीन नेतृत्वकर्ता होने की मुहर लगा दी है। सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली से तीसरी बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए  टिकट दिया है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिस प्रकार से मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री को नीचे से ऊंचाइयों तक ले गए हैं उन्हें चाहने वाले राजनीत में भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद का टिकट मिलने के बाद मनोज तिवारी को पूरे देश के कई दिग्गज एवं उनके फैन्स लगातार बधाईयां दे रहे हैं। उन्हें बधाई देने में झारखंड के पलामू जिला भी सामिल है वजह यह है कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सह दिल्ली पूर्वांचल मोर्चा के प्रवक्ता देवेश तिवारी ने मनोज तिवारी को तिसरी बार सांसद का टिकट मिलने पर पलामू की जनता को बधाई दी है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेश तिवारी ने बताया कि राष्ट्रवादी क्षेत्र की एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी और नेतृत्व नरेंद्र मोदी हैं। राष्ट्र को मजबूत एवं सशक्त बनाने के लिए कमल फूल छाप ही एकमात्र विकल्प है। शीर्ष नेतृत्व ने हमेशा काम करने वालों को स्थान दिया है आगे भी कर्मठ व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पलामू के लोग मनोज तिवारी के साथ दिल्ली में भी जुड़े हैं और पलामू समेत झारखंडीयो को मान-सम्मान की रक्षा के लिए साथ और सहयोग मिलता रहेगा। ज्ञातव्य हो कि मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री को अपने कलाकारी अपने आवाज से ‌सींचकर एक बरगट वृक्ष की तरह पूरे विश्व में भोजपुरी भाषा का प्रचम लहराया हैं। मनोज तिवारी एक भारतीय अभिनेता, गायक, टेलीविजन व्यक्तित्व हैं जिन्होंने मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। फरवरी 1973 को जन्मे वह भारतीय फिल्म उद्योग की भोजपुरी शैली के अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं उन्होंने 2004 से 2015 तक 40 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला है इनके लाइफ का यह पहला फिल्म था। इस फिल्म के एक्टर मनोज तिवारी व एक्ट्रेस रानी चटर्जी है ये फिल्म मनोज तिवारी को अभिनेता से राजनेता बना दिया जो तीसरी बार दिल्ली का सांसद बनने जा रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें