झारखंड के उभरते हुये विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल शुरुआत के पहले घायल।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य अंतर्गत रांची के होनहार विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ सड़क दुर्घटना। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद रांची झारखंड के उभरते हुये विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। शनिवार को जेएससीए स्टेडियम से प्रैक्टिक कर घर वापस लौट रहे थे उसी दरमियान उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई जिस हादसे में रॉबिन मिंज घायल हो गये। साथ हीं मिंज की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है इस बात कि जानकारी रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज ने रविवार को उनको घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि रॉबिन को हल्की घुटने में चोट आई है चिंता की कोई बात नहीं है। फिलहाल रॉबिन डॉक्टरों की निगरानी में पल्स अस्पताल में इलाजरत है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें