दो करोड़ फिरौती के लिए डाॅ को अपहरण कर जिला मुख्यालय  में रखा था अपराधियों, तिन गिरफ्तार चार फरार।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के ग्रामींण चिकित्सक मो. फिरोज खान उर्फ डॉक्टर रहमान का अपहरण करने के बाद अपहरण कर्ता पलामू जिला मुख्यालय में ही उसे छुपा कर रखे थे। पलामू पुलिस ने चार दिनों के अनुसंधान के दौरान तकनीकी सहायता से मेदिनीनगर (डालटनगंज) के हाउसिंग कॉलोनी इलाके से छापेमारी कर उसे बरामद किया। डॉ रहमान के अपहरण में सात लोग शामिल थे पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल सात अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार किया है।एक अपराधी अभय कुमार सिंह उर्फ मींकू 22 वर्ष डालटनगंज के हमीदगंज बीएन कॉलेज रोड का निवासी है उसका अपना घर बिश्रामपुर के नवगढ़ में है। दूसरा आरोपित प्रिंस कुमार सिंह उर्फ चीकू सिंह 21 वर्ष है पुलिस के हत्थे चढ़े तीसरे आरोपित की पहचान चंदन कुमार सिंह 21 वर्ष के रूप में हुई है। चंदन और प्रिंस हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर एवं ऊपरीकला करमाही का निवासी हैं। फरार आरोपियों में दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू सिंह, अभिषेक पासवान, संकेत एवं एक अन्य शामिल हैं। अपहरण कर डॉक्टर को दिग्विजय सिंह उर्फ डिक्कू सिंह के घर में रखा गया था डॉक्टर को 2 करोड़ रुपए कि फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। डॉक्टर के अपहरण की प्लानिंग प्रिंस ने बनाई थी जबकि अभय अन्य साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक से पेट दर्द से पीड़ित रोगी देखने के बहाने डॉक्टर को गाड़ी तक बुलाकर अपहरण कर लिया था।

अपराधी बिहार में शराब तस्करी कांड में भी शामिल रहे हैं।

शुक्रवार की शाम जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने अपहरण कांड का उदभेदन करते हुए जानकारी दी कि घटना में शामिल अपराधी बिहार में शराब तस्करी कांड में भी शामिल रहे हैं। शराब तस्करी के दौरान एक शराब व्यवसायी का अपहरण कर लिया था और उसे झारखंड में लाकर 50 हजार की फिरौती वसूली थी। इस घटना के बाद से उनके हौसले बुलंद हो गए थे और डॉक्टर रहमान की प्रेक्टिस को देखते हुए अगवा करने की योजना बनाई थी।

कैसे दिया घटना को अंजाम।

पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के राजटोली वार्ड नंबर 9 के निवासी डॉक्टर रहमान के बारे में स्थानीय होने के कारण प्रिंस पूरी जानकारी रखता था और उसने ही अपहरणकांड की प्लानिंग भी की थी। उसने अपने साथ चंदन, अभय सहित अन्य को मिलाया और फिर 26 फरवरी की शाम रोगी देखने के बहाने डॉक्टर के क्लीनिक के पास पहुंचा और झांसे में लेकर डॉक्टर का अपहरण किया और उसे लेकर डालटनगंज में किराया के मकान में रखा। अपहरण करने के बाद कुछ अपराधी कार से निकले जबकि बाइक सवार प्रिंस पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देते हुए उनके साथ निकला।

डॉ रहमान के मोबाइल से ही उसके परिजन को फोन कर दो करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।

अपहरण की घटना के अगले दिन 27 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे डॉक्टर के ही मोबाइल से फोन कर दो करोड़ रुपए की मांग उनके परिजन से किया था। इसी आधार पर पलामू पुलिस को सफलता हाथ लगी अपहरणकर्ताओं का यह अंतिम कॉल रहा। उसके बाद उन्हें पुलिस ने दोबारा कॉल करने का मौका ही नहीं दिया और उन्हें धर दबोचा। इस गिरफ्तारी अभियान में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में हुसैनाबाद के अलावा टाउन थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को बरामद किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें