केन्द्र सरकार के इशारे पर राज्यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण कराने में देरी की वह निंदनीय है:सत्रुघ्न कुमार सत्रु।

पलामू न्यूज  Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि देर से ही सही लेकिन  मुख्यमंत्री के रूप में श्री चंपई सोरेन का शपथ लेना एक स्वागत योग्य कदम है। जिस तरीके से श्री हेमन्त सोरेन के इस्तीफे के बाद नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में बहुमत के आंकड़े के बावजूद केन्द्र सरकार के इशारे पर राज्यपाल ने शपथ ग्रहण कराने में देरी की वह निंदनीय है। आगे जारी बयान में उन्होंने मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को साधने के लिए ईडी व सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों को राजनीतिक टूल के रूप में इस्तेमाल करने की कड़ी आलोचना करते हुए। कहा है कि शुभेन्दू अधिकारी, हेमन्ता विश्वाशर्मा, प्रफुल्ल पटेल, नारायण राणे व अजीत पवार जैसे ईडी के निशाने पर आ चूके महाभ्रष्टों को अपने पाले में लाने के बाद उन्हें दुध का धूला बताकर गलबहियां की है। इसका जवाब देश की जनता उनसे जानना चाहती है क्या भाजपा भ्रष्टाचार धोने की वाशिंग मशीन बन गई है। चाहे चण्डीगढ़ में मेयर चुनाव में लोकतंत्र की जघन्य हत्या हो अथवा बिहार में पलटुओं (नितीश व भाजपा) का गठबंधन हो या झारखण्ड में श्री हेमन्त सोरेन की बेतुका मामले में गिरफ्तारी के बाद होर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देने हेतु संविधान के साथ मजाक। पूरे देश की जनता सब देख रही है दो महीने बाद मोदीजी को इसका जवाब मिल जाएगा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें