मेदिनीनगर के छःमुहान पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

पलामू न्यूज  Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मेदिनीनगर नगर मंत्री रामाशंकर पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। ज्ञातव्य हो कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर वर्तमान सरकार के बेतुके नकल विधेयक के विफलता छात्रों के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ करने को लेकर पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजन कश्यप ने कहा कि भ्रष्ट शासन तंत्र भ्रष्ट राज्य सरकार की वजह से छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ हैं। जब से यह सरकार बनी है तब से लेकर आज तक हमेशा से छात्रों को छलने का प्रयास राज्य सरकार के द्वारा किया जाता रहा हैं। वहीं जनता शिवरात्रि महाविद्यालय कॉलेज अध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि हम सभी युवा मिलकर वर्तमान राज्य सरकार को उखाड़ कर फेंकने का कार्य करें। वर्तमान सरकार के द्वारा छात्रों को सिर्फ छलने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस पुतला दहन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रादेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजन विनीत पांडे, जिला संयोजक सुमित पाठक, सतीश तिवारी, सूर्यकांत पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय वर्मा, नितीश दुबे, दीपक पांडे, उज्जवल सिंह, बिट्टू सिंह, हेमंत मिश्रा, आकाश वर्मा, प्रभात दुबें, हर्ष सिंह, विक्की पांडे, रोहित सोनी, आलोक तिवारी, प्रिया कुमारी, तनु जयसवाल, मुकेश सिंह, वर्षा कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें