लेस्लीगंज श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत जैप-8 मुख्यालय के बगल में करीब दो सौ साल पुराणी ठाकुरबाड़ी मंदिर में होने वाला श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूजा को लेकर कलश यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। इस कलश यात्रा में यज्ञ के मुख्य संरक्षक सह पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह, यज्ञाचार्य रमाकांत पाठक, मुख्य यजमान संदीप सोंडिक, रामराज साहू, जयराम तिवारी, जिला परिषद सदस्य पश्चिमी आशा देवी आदि ने कलश लेकर कोटखास ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण से यात्रा प्रारम्भ कर कुंडेलवा घाट मलय नदी से जल लेकर ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में पुनः वापस पहुंचे। यह कलश यात्रा यादगार बन गया इसमें शामिल सभी श्रद्धालु पूरे रास्ते भर भक्तिमय गानों व भांगड़े कि धून पर झूमते नाचते रहें श्रीराम एवं श्री राधाकृष्ण की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस कलश यात्रा कार्यक्रम में हज़ारों श्रद्धालु भाग लिए कलश यात्रा से वापस आने पर ठाकुर बाड़ी मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद यज्ञ के मुख्य संरक्षक सह पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के द्वारा प्रसाद वितरण का शुभारंभ के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के पश्चात श्री राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के मुख्य संरक्षक सह पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने कहा की बड़े ही सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में जिस तरह श्री राम दरबार सज रहा है। उसी तरह हम लोग भी इस ठाकुरबारी प्रांगण में 22 जनवरी 2024 को हो रहे श्री राम दरबार प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का हिस्सा बनने जा रहे हैं इस पूरे कार्यक्रम में सभी सनातनी बढ़-चढ़कर भाग ले और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये। इस कार्यक्रम के मौके पर यज्ञ पूजा समिति अध्यक्ष सह सनातन धर्म सभा केंद्रीय अध्यक्ष अजित तिवारी, महासचिव रामप्रकाश तिवारी, सचिव अवध किशोर राय, संयोजक कोटखास मुखिया पति राजन सिंह, संरक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, गौतम सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, बालकेश पासवान, बबलू सिंह, राजीव सिंह सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें