आम आदमी पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन पिरी नदी में रविवार को किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बात कि जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष द्वारिका साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा में तीसरा विकल्प के रूप में काम कर रही है। जो नए वर्ष के उपलक्ष में पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश के नेता उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे, सच्चिदानंद पांडे, यासमीन लाल, सौरव श्रीवास्तव, पांकी विधानसभा के नेता ओंकार नाथ जायसवाल, जिला संयोजक चंदौली चौबे, उपसंयोजक राकेश तिवारी, कौशल किशोर बच्चन सहित कई नेता इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। यह कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 21 जनवरी 2024 दिन रविवार को सगालिम पिरी मोड़ के नदी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी को और चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही साथ प्रदेश के नेता कार्यकर्ताओं को कई मसलों पर सुझाव देंगे। श्री साहू ने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पांकी विधानसभा के 65 पंचायत के सभी प्रतिनिधि कार्यकर्ता पार्टी के नेता को आमंत्रित किया गया है जो बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें