केंद्र सरकार के हिट एण्ड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों के भारत बंद में राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी किया समर्थन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में बस चालकों ने नए सड़क नियमों के खिलाफ 1 से 3 जनवरी 2024 तक किया हड़ताल इस हड़ताल के दौरान बस चालकों ने तिन दिनों तक लगातार बसों का परिचालन पूर्णतः बंद रखने का लिया फैसला। बतादें कि झारखंड राज्य के रांची में राष्ट्रीय जय हिंद पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष नीपू सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक प्रधान कार्यालय आदर्श नगर कोकर रांची में की गई। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया ड्राइवर के लिए नया हिट और रन कानून के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नीपू सिंह ने कहा कि यह कानून तुगलबी यानी तानाशाही भारत में यह एक काला कानून है जो ड्राइवरों की भावनाओं पर कुठाराघात है। जिसका पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक मुखर स्वर से विरोध करेगी। बैठक में मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबन चौबे एवं इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह ने पधार कर इस मुद्दे पर नीपू सिंह के द्वारा आयोजित बैठक में अपने विचार व्यक्त किया। वहीं माननीय श्री बबन चौबे ने इस अवसर पर अपना दृष्टिकोण रखा और कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा इस कानून को लागू किए जाने से ड्राइवर को होने वाली मानसिक पीड़ा के बारे में सोचना चाहिए था। श्री सुरेंद्र सिंह ने हिट और रन कानून केंद्र सरकार को लागू किए जाने की घोषणा को तीव्र भतर्सना एवं कड़ा प्रतिकार व्यक्त किया है। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ड्राइवर के लिए लागू किए जाने वाले इस काला जन विरोध कानून का सड़कों से संसद तक मुखर स्वर से प्रतिकार किया जाएगा। ड्राइवर के द्वारा आहूत भारत बैंड का पूर्ण नैतिक समर्थन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी नीतू सिंह ने दी। मौके पर इस बैठक में श्री अशोक सिंह, दिनेश्वर पांडे, गंगा यादव, श्रीमान पांडे, प्रदीप राय उर्फ पहलवान जी, मोहम्मद शमीम अंसारी, नंदू कुमार पांडे, अशोक चौधरी, सांवरमल जोशी, रामसेवक साह, तौफीक अंसारी, मुकेश वर्मा, सागर साह, विष्णु कुमार चौबे, अखिलेश समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने विचार व्यक्त किया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें