लेस्लीगंज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा पूजित अक्षत कलश पंचायतों में भेजी गई।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड में बैठक कर सभी पंचायतों को अयोध्या से प्राप्त पूजित अक्षत कलश भेजा गया। वहीं इस अक्षत कलश के वितरण में जिला मंत्री दामोदर मिश्र, सह मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप कुमार गुप्ता, प्रमुख सुनील पासवान, विकाश कश्यप साहिलथे। मेदिनीनगर बजरंग दल सह संयोजक दिलीप गिरी एवं नवा बाजार प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु पाण्डेय जिला प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे। इस पूजित अक्षत कलश वितरण के बाद प्रखंड मुख्यालय में बाजे गाजे के साथ सभी पंचायतों के कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। ये पूजित अक्षत कलश को विभिन्न मंदिरों में घुमाया जायेगा तत्पश्चात अक्षत और निमंत्रण पत्रिका घर-घर वितरण कार्यक्रम सम्मानित कार्यकर्ताओं के देखरेख में एक जनवरी से प्रारंभ की जाएगी। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह, मंत्री रौशन मेहता, प्रखंड संयोजक आलोक कुमार, प्रखंड सह संयोजक संजय यादव, प्रखंड कार्य कारनी सदस्य डब्लू सिंह, दिलीप तिवारी, जितेंद्र शुक्ला, छोटे लाल सोनी, प्रकाश मेहता, निर्मल मेहता सहित बड़ी संख्या में राम भक्त महिलाएं व पुरुषों की सहभागिता रही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें