नीलांबर-पीतांबरपुर मध्य विद्यालय परिसर में किया गया विकास परामर्श यात्रा का आयोजन, चतरा लोकसभा सीट से “केएन त्रिपाठी” सांसद का लड़ेंगे चुनाव।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय परिसर में विकास परामर्श यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी, पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मंत्री “के एन त्रिपाठी” ने कहा कि मैं इस परामर्श यात्रा के दौरान पूरे चतरा संसदीय लोकसभा क्षेत्र के 336 पंचायतों में से 280 पंचायत का दौरा कर चुका हूं लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा दिया गया किसी तरह का कोई विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आया।
यह संसदीय क्षेत्र का क्षेत्रफल लगभग 400 किलोमीटर का है जहां भारत सरकार के 54 मंत्रालयों में से किसी भी मंत्रालय के द्वारा विकास का एक भी कार्य पूरे संसदीय क्षेत्र में नहीं किया ही नहीं गया है जो निराशा का परिचय है।
आज इस कार्यक्रम में हमें यह कहते हुए कोई हिचकिचाहट नहीं हो रही है कि जनता पानी, सड़क, बेरोजगारी को लेकर परेशान है यहां के लोगों के हक को छीना गया है। उन्हें अधिकार दिलाना और सिंचाई सहित कारखाना लगाकर यहां के लोगों को रोजगार सृजन करना चाहिए था जो नहीं हुआ है।
मुझे आप सबों ने चतरा लोकसभा से एक बार मौका दिया तो चतरा संसदीय क्षेत्र में विकास देखने को मिलेगा क्या विकास होता है और प्रतिनिधि का कार्य क्या होता है। वहीं पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक ने कहा कि चतरा लोकसभा में लूटने का काम आज तक किया गया है हम सभी की भूल होने का नतीजा है।
वहीं बाहर से आए हुए सांसद जीतने के बाद मुंह दिखाने के लिए भी नहीं आए जहां तक की बहुत लोग उन्हें पहचानते भी नहीं हैं इसलिए “के एन त्रिपाठीजी” जैसे कर्मठ योग्य कुशल नेता को चतरा लोकसभा से एक बार जीता कर लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने का मौका दीजिए।
त्रिपाठी जी को चतरा लोकसभा से सांसद बनने के बाद हमारा क्षेत्र का भरपूर विकास होगा हमारे सभी कार्यकर्ता व ग्रामींण जनता उनके साथ हैं।
मौके पर विकास परामर्श यात्रा में 20सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, डॉक्टर कृष्णकांत दुबे, तारकेश्वर पासवान, विवेकानंद त्रिपाठी, जोगेंद्र पासवान, मनदीप तिवारी, धनंजय त्रिपाठी, सोनू सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।