अयोध्या की तरह पलामू प्रमंडल के ठाकुरबाडी़ मंदिर में होगा रामलला का प्राणप्रतिष्ठा।कमेटी कि हुई गठन तैयारी जोरो पर है।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) जैप-8 कैंम्प के समीप ठाकुरबाड़ी मंदिर के प्रांगण कोटखास में प्रखंड वासियों के द्वारा एक बैठक किया गया। जिसमें दो सौ वर्ष पुराना कोर्ट खास पंचायत के ठाकुरबाड़ी मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का चर्चा की गई। यह बैठक सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी कि अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक मे पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह भी उपस्थित रहे।
इस बैठक में सर्वसम्मति से महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2023 को भव्य व यादगार बनाने के लिए निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजीत तिवारी को चुना गया वहीं महासचिव रामप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष संदीप प्रसाद सोंडिक, उपकोषाध्यक्ष सुदर्शन सोनी को सर्वसम्मति से चुना गया।
वहीं सचिव अवध किशोर राय उर्फ राजू राय, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश लाल, संयोजक अनिल सिंह व ओमप्रकाश सोंडिक तो संरक्षक शेखर शुक्ला, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक पांकी विधानसभा के देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को बनाया गया।
बता दे की आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इस समय कोट खास पंचायत भवन से सटे ठाकुर बाड़ी मंदिर में श्री राम व माता सीता लक्ष्मण सहित श्रीहनुमानजी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का कार्य किया जाएगा।
जिसे लेकर कमेटी के सदस्यों और प्रखंड के ग्रामींणो में काफी उल्लास देखने को मिल रहा है सभी राम के रंग में रंग गए हैं।
इस बैठक में कोटखास पंचायत मुखिया पति राजन सिंह, जयराम तिवारी, बालकेश पासवान, सतीश मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, सुभाष मिश्रा, मनोज मिश्रा,विनय शुक्ला, लव तिवारी, संजय शुक्ला, प्रमोद गिरी, विनय तिवारी,मुनेन्द्र दुबे, बबलू सिंह, अमित सिंह, वशिष्ठ पासवान, टिंकू ठाकुर सहित सैकड़ो प्रखंड क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।