पहलवान बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का किया घोषणा, महिला पहलवान साक्षी मलिक भी कुश्ती से लिया संन्यास ये मोदी सरकार के गाल पर जोरदार तमाचा है : शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह समर्थित गुण्डा गिरोह। श्री संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर विदेशों से ओलम्पिक मेडल जीतकर लाने वाली देश की पहलवान बेटी साक्षी मलिक द्वारा रोते हुए कुश्ती से संन्यास व भारत का नाम रौशन करने वाले पहलवान श्री बजरंग पूनिया द्वारा ये पद्मश्री पुरस्कार लौटाने की घोषणा महिला व जाट विरोधी मोदी सरकार के गाल पर जोरदार तमाचा है। आगे जारी बयान में उन्होंने कहा है कि भारतीय कुश्ती संघ में महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह का अप्रत्यक्ष कब्जा यह प्रमाणित करता है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वजूद ऐसे हत्यारे व ब्लात्कारियों के आगे समाप्त हो गया है। देश को ऐसे नकारा व अक्षम प्रधानमंत्री की जरूरत नहीं है जो ना केवल यौन शोषण के आरोपियों को सजा दिलाने में अक्षम हो बल्कि विपरीत परिस्थितियों में देश के लिए मेडल जीतकर लानेवाली महिला पहलवानों की आबरू लूटने व विश्वास तोड़ने वालों को कुश्ती संघ पर कब्जा रोकने में अक्षम हो। श्री सत्रु ने बयान में कहा है कि महिला सशक्तिकरण व आजादी के इस कथित अमृतकाल वाले दौर में मनुवादी मोदी सरकार का यह कुत्सित व स्याह चेहरा ना केवल जाट समुदाय बल्कि सम्पूर्ण देश के काबिल बेटे/बेटियों के लिए जागने व आगामी चुनाव में उन्हें जमींदोज करने के लिए तैयार रहने का सबक है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें